• Tue. Sep 22nd, 2026

समेसिया में गणेश महोत्सव की धूम, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

निधि तिवारी संवाददाता मखौड़ा सदेश

समेसिया, उन्नाव। ग्राम समेसिया में भव्य गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उन्नाव के जिला सह-संयोजक सौरभ तिवारी शामिल हुए। उन्होंने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से महाआरती कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक पवन पाल और अमन सिंह तथा मुख्य पुरोहित पंडित अरुण द्विवेदी ने मुख्य अतिथि सौरभ तिवारी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गणेश महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। महाआरती के दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की।

इस दौरान जरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, तेज कुमार सिंह, गोविंद द्विवेदी, परमेश्वर वर्मा, रामकुमार सिंह, शिवपाल पाल, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, मनोज मौर्य और पवन मौर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।

भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश

आयोजकों ने बताया कि गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीणों में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्री गणेश से समेसिया समेत पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की गई।

Leave a Reply