• Wed. Aug 26th, 2026

अयोध्या में आए मुंडन संस्कार में परिवार से बिछडे बच्चे को जल पुलिस द्वारा मिलाया गया

अयोध्या। प्रभु श्री राम की जन्मस्थली में सरयू स्नान घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गोण्डा से आए हुए राम शंकर पुत्र राम जी उम्र लगभग 2 वर्ष पोस्ट रामपुर तेगहरा तहसील तरबगंग जिला गोण्डा के निवासी है जो घाट से ही उनके बच्चे बिछड़ गई जिसको लेकर परिवार में अफरा तफरी मच गई जिसको देखकर ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने परिवार वालों से पूछा तब पता चला कि उनका बच्चा बिछड़ गई है उन्होंने आश्वासन दिया।

कि उनके बच्चे मिल जाएगी जल पुलिस व पुलिस मित्रों ने बड़ी मशक्कत के साथ लगभग 4 घंटों के बाद बच्ची को ढूंढ कर परिवार वालों को सुपुर्द किया बच्ची को ढूंढने में जल पुलिस प्रभारी रुबे प्रताप मौर्य, तेजतर्रार कांस्टेबल नित्यानन्द यादव शामिल रहें।

जिनके अथक प्रयास व कार्य को देखकर परिवार के लोगों ने साथ ही साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद किया ऐसे ही पशु पक्षियों एवं जीव जंतुओं को नदी में डूबने से बचाने का,बिछड़ों को मिलने का,बीमार व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने का व खोई हुई वस्तुओं को वापस दिलाने का सराहनीय कार्य जल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जिसकी चर्चा दूर-दूर के प्रदेशों में होती रहती हैं।

Leave a Reply