मीरजापुर। भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है। आम आदमी बेहाल है।
जिला आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी, सांसद संजय सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को INDIA गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया गया है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने INDIA गठबंधन प्रत्याशी प्रोफेसर बी सिंह के समर्थन में मंगलवार को प्रेसवार्ता कर गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की जनता से अपील की । और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
लोकसभा चुनाव के लिए जारी भाजपा के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी ने जुमला पत्र बताया। प्रेसवार्ता करते हुए जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा भाजपा के संकल्प पत्र से महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की एमएसपी गायब है । भाजपा की पिछली घोषणाएं जमीन पर आज तक नहीं आ पाई। भाजपा ने पिछले तोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र में वादा किया था। 20 करोड़ नौकरियां, काला धन, 15 लाख रुपया, किसानों की आय दोगुनी, सभी को पक्का मकान का मोदी जी का वादा क्या हुआ ? आम आदमी पार्टी काशी प्रान्त के प्रांत सचिव जनपद प्रभारी भदोही इंजीनियर राजन सिंह ने कहा कि भाजपा के 10 साल के कार्यकाल में महंगाई चरम पर है। 400 का सिलेंडर 1200 का हो गया। आटा, दाल दूध तेल पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। उद्योगपतियों को लूट की छूट है आम आदमी बेहाल है।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी काशी प्रान्त प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी सोनभद्र सुनील कुमार पांडेय राजनेता एड0 ने कहा कि
देश में अघोषित इमरजेंसी लगी है । फर्जी मुकदमे लगाकर विपक्ष के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। चुनाव के वक्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया। उनको जेल में डालकर प्रचार करने से रोका गया। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जनता जेस का जबाब वोट से देगी।
प्रदेश सचिव काशी प्रान्त सुनील कुमार पांडेय राजनेता एड0 ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में ईंधन और दवाओं की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। “पीएम मोदी के कार्यकात में, बेरोजगारी 42 वर्षों में सबसे अधिक हो गई। किडनी की बीमारियों, कैंसर और तपेदिक की दवाओं की लागत भी काफी । “अग्निवीर योजना से युवाओं को धोखा दिया गया था। भाजपा सरकार में नौजवानों को रोजगार मांगने पर लाठियां मिली हैं। उन्होंने ने कहा कि 2024 के चुनाव में गलती से भी भाजपा को वोट न चला जाए अगर भाजपा को वोट दिया तो चुनाव जीतने के बाद भाजपा सरकार संविधान की बदल देगी और देश में खुलेआम तानाशाही का राज होगा । इसलिए जनता से अपील करता हू कि भारी मतों से गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाएं । प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से सुरेश सिंह एडवोकेट उपाध्यक्ष काशी प्रांत दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट जिला महासचिव मिर्जापुर व्यास मुनि तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव विनय कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष मिर्जापुर मनबोध दुबे सोशल मीडिया प्रभारी यूथ विंग दिनेश चौबे दिनकर संगठन महामंत्री अवधेश कुमार गौतम अर्चना पुष्पकार, संतोष यादव संतोष विश्वकर्मा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहें।