• Fri. Aug 21st, 2026

खूबसूरत हसीना के साथ रैप सॉन्‍ग बना रहे IAS की नौकरी छोड़ने वाले अभिषेक सिंह

लखनऊ। यूपी के चर्चित आईएएस अभिषेक सिंह, नौकरी से इस्‍तीफे के बाद ग्‍लैमर की दुनिया में मशहूर हो रहे हैं। वह एक बार फिर चर्चा में हैं। जल्‍द ही अभिषेक सिंह का रैप सॉन्‍ग आ रहा है जिसमें सनी लियोनी की मौजूदगी ने ग्‍लैमर का भरपूर तड़का लगाया है। रैप सॉन्‍ग की शूटिंग पूरी होने की जानकारी के साथ ही अभिषेक सिंह ने अपने फैंस को दशहरा की बधाई दी हे। खासतौर से जौनपुर के लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक सिंह ने अपने X अकांउट पर सनी लियोनी के साथ एक वीडियो पोस्‍ट किया। इसमें उन्‍होंने बताया कि सनी लियोनी जल्‍द ही जौनपुर भी आएंगी।

अभिषेक ने बताया कि रैप सॉन्‍ग- ‘मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं…’ उन्‍होंने खुद गाया है। पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा- ‘जौनपुर के मेरे सभी भाइयों, बहनों और बुजुर्गों को। कितना शुभ दिन है! हमने अभी-अभी अपने पहले रैप गाने का वीडियो शूट पूरा किया है, जिसे मैंने खुद गाया है.. “मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं”। सनी की मौजूदगी ने वीडियो में ग्लैमर और जान डाल दी है। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा।

मेरे प्रिय मित्र और सह-कलाकार @सनी लिओनी, मेरे साथ आप सभी को नवरात्रि और दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएँ!! आप सभी से जल्दी ही मुलाकात होगी। अभिषेक की इस पोस्‍ट पर खूब लाइक्‍स और कमेंट्स आ रहे हैं। सुरभि सिंह नाम की एक फैन ने अपनी प्रतिक्रिया में लिखा है, ‘आशा है, अभिषेक जी हमारे बीएचयू कैंपस में भी आपका आगमन होगा, क्‍योंकि पूरे कैंपस से एक सुर में आवाज उठ रही है कि अभिषेक सिंह को बुलाया जाए। आशा है कि 35 हजार छात्रों की इस यूनिवर्सिटी में आप अवश्‍य आएंगे।’ इस पर अभिषेक सिंह ने जवाब दिया है-‘आप बुलाइए तो सही।’

पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह का रैप सॉन्‍ग जल्‍द ही आने वाला है। उन्‍होंने ये रैप सॉन्‍स बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ शूट किया है। रैप सॉन्ग की शूटिंग दशहरे के मौके पर पूरी हुई। इस शुभ दिन पर शूटिंग खत्म करने पर अभिषेक सिंह ने सनी लियोनी के साथ ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया और फैंस को दशहरे की बधाई दी।

अभिषेक सिंह यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी रहे है। सरकारी गाड़ी के सामने फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के चलते फरवरी 2023 में उन्‍हें सस्‍पेंड कर दिया गया था। दरअसल, अभिषेक को गुजरात विधानसभा चुनाव में बतौर आर्ब्‍जबर भेजा गया था। इसी दौरान सरकारी गाड़ी के सामने फोटो शूट कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। बाद में सरकार ने उन्‍हें सस्‍पेंड करके राजस्‍व परिषद में अटैच कर दिया था लेकिन अभिषेक सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया। अभिषेक का जन्‍म 22 अगस्‍त 1983 को यूपी के जौनपुर में हुआ था। उनके पिता आईपीएस अधिकारी थे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक प्‍यार में धोखा मिलने के बाद अभिषेक ने खुद को संभाला, यूपीएससी की तैयारी की और आईएएस अधिकारी बन गए। उनकी पत्‍नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी यूपी की चर्चित आईएएस अधिकारी हैं।

Leave a Reply