• Sat. Aug 22nd, 2026

एडवोकेट श्वेता राज सिंह द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नयी योजना “एक नया सवेरा” के तहत मेथाडिस्ट इंटर कालेज में किया गया तीसरा शिविर

अयोध्या। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायधीश गौरव कुमार श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर जिला जज शैलेन्द्र सिंह यादव के संचालन में प्रारंभ किया गया। प्रोजेक्ट “एक नया सवेरा” जिसमें बालक बालिकाओं के अधिकारों, असुरक्षा की भावना, आत्म रक्षा वह संवैधानिक अधिकारों के विषय में जागरूक किया जाएगा। प्रोजेक्ट श्वेता राज ने किया था प्रस्तावित, न्यायपालिका ने दिया हरि झंडी।

राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित किया गया प्रथम शिविर। शिविर में बालिकाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के विषय में अवगत कराया गया।

उनके कानूनी अधिकारों के विषय में जानकारी दी और एडवोकेट श्वेता राज सिंह द्वारा बालिकाओं के संवैधानिक अधिकारों, असुरक्षा की भावना, आत्म रक्षा, अपने पर हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाना आदि विषयों पर वार्ता करी गई श्वेता द्वारा बालिकाओं को लॉ आफ कम्युनिकेशन और लॉ ऑफ़ रिपोर्टिंग बताया गया और यह भी बताया गया।

बालिका अपने पर हों रहे अत्याचार को छुपा कर किसी पुरुष के सम्मान की रक्षा करती है अपने सम्मान के लिए उसे बोलना चाहिए। बालिकाओं को उनके आत्म सम्मान के विषय में सजग किया। मौके पर डी॰ आइ॰ ओ॰ एस॰ अयोध्या के प्रतिनिधि, प्रिन्सिपल मेथाडिस्ट इंटर कालेज, सभी अध्यापिकाये और छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply