• Sat. Aug 22nd, 2026

चावल की तस्करी रोकने में नाकाम पाये जाने पर एसपी महराजगंज ने परसामलिक थाने के सेवतरी चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

ByJyoti Nishad

Oct 8, 2023

उमेश तिवारी महराजगंज। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने भारत से नेपाल हो रहे चावल की तस्करी पर अंकुश न लगा पाने के कारण जिले के परसामलिक थाने के सेवतरी चौकी प्रभारी समेत पूरे चौकी के पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है

बताते चलें कि परसामलिक थाने की सेवतरी चौकी तस्करी के मामले में मुफीद मानी जाती है। इन दिनों इस चौकी क्षेत्र से बड़े पैमाने पर भारत से नेपाल को चावल की तस्करी की जा रही थी। पर पुलिस इसे रोकने में नाकाम रही। जब इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक महराजगंज को हुई तो उन्होंने परसामलिक थाने के सेवतरी चौकी के चौकी प्रभारी समेत चौकी के सभी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

बताते चलें कि पिछले कई माह से भारत सरकार ने नेपाल को नान बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया हुआ है । प्रतिबंध के बाद महराजगंज जनपद की समूची सीमा पर चावल की तस्करी तेज हो गई। कई बार तस्करी का चावल पकड़ा भी गया। परंतु परसामलिक थाने की सेवतरी पुलिस चौकी क्षेत्र से चावल की तस्करी निर्वाध गति से बेरोकटोक जारी थी। तस्करी रोकने में सेवतरी पुलिस पूरी तरह नाकाम रही।रविवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज डा. कौस्तुभ ने चौकी के सभी स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया है। अभी किसी वहां की नई तैनाती नही दी गई है।

लाइन हाजिर किये गये पुलिसकर्मी

1) उप निरीक्षक, अखिलेश यादव

2) हैड कांस्टेबल, रामानंद यादव

3) हैड कांस्टेबल, जितेन्द्र प्रजापति

4) कांस्टेबल, मनोज भारती

5) कांस्टेबल, विनय गुप्ता

6) कांस्टेबल, राजन कुमार

Leave a Reply