बस्ती। जिले के परसरामपुर विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमौलिया पाण्डेय में शनिवार को राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की टीमों द्वारा प्राथमिक विद्यालय पर कोर कमेटी का गठन, आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन व आंगनबाड़ी केंद्रों पर मातृ समूह क्षमता वृद्धि कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हाथ धोने का सही तरीका, बच्चों के खेलने का स्थान, बाल सुलभ शौचालय की उपयोगिता व गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। राज्य प्रशिक्षक मनोज पाण्डेय ने बताया कि 30 प्रतिशत से 40 प्रतिशत बीमारी केवल सही तरीके से हाथ ना धुलने की वजह से होती है।
एफएचटीसी के माध्यम से सरकार का लक्ष्य है की 2024 तक हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति को 55 लीटर प्रतिदिन जल उपलब्ध होगा ताकि लोग पानी से होने वाली बीमारियों से बच सके। प्रशिक्षक अरुण द्विवेदी के द्वारा बच्चो को कोर कमेटी वा आर्ट प्रतियोगिता कराया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रधानाध्यापक पंच बहादुर व आंगनवाड़ी कार्यक्रत्रियां उपस्थित रहीं। इसी क्रम में करिगहना व बेरता में भी कार्यक्रम आयोजित कर जानकारी दी गयी।