• Fri. Aug 21st, 2026

छत के रास्ते घर में घुसकर चोरों ने नगदी सहित जेवरात उड़ाये

ByJyoti Nishad

Oct 15, 2023

बस्ती। जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोरो ने घर के पीछे के रास्ते छत के सहारे जीने के रास्ते घर में घुसकर बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखें नगदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित राम निहाल यादव पुत्र गया लाल यादव रायपुर चौराहे पर पान की दुकान चलाता है रोज की तरह रात 8:00 बजे जब घर पहुंचा तो देखा उसका परिवार घर के बाहर अपने अपने काम में लगा है। घर के अंदर पहुंचा तो समान बिखरे मिले और घर में रखे बाक्स का ताला टूटा मिला। जब बाक्स में देखा तो बॉक्स में रखा पचास हजार रूपये नगदी सहित, चांदी की करधन, पाजेब, दो झुमकी सोने की, बिंदिया, एक चांदी का गिलास सहित सामान गायब मिले। बताया कि बच्चे दरवाजे पर पढ़ रहे थे और बूढ़ी मां बाहर बैठी थी और पीछे के रास्ते घर में घुसे चोर सामान उठा ले गये। प्रभारी निरीक्षक परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया मामला प्रथम दृष्ट्या संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मामले में बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply