• Mon. Sep 21st, 2026

अयोध्या में सपा का पीडीए समागम, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

अयोध्या। समाजवादी पार्टी अयोध्या विधानसभा के उपाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में खजुरावन में विशाल पीडीए समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परमेश्वर दीन वर्मा ने की, जबकि संचालन प्रधान राजेश कोरी ने किया। समागम में गोंडा लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रेया वर्मा, अखिलेश कटियार और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

पार्टी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट के अनुसार, कार्यक्रम में वक्ताओं ने किसानों, नौजवानों, व्यापारियों और महंगाई से जुड़े मुद्दे उठाए। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने भाजपा सरकार पर किसानों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों और आर्थिक स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है। उनके अनुसार, प्रदेश में महंगाई बढ़ने से किसान, नौजवान और व्यापारी समेत विभिन्न वर्ग परेशान हैं।

किसानों को खाद और उपज के उचित मूल्य का मुद्दा उठा

मुख्य अतिथि श्रेया वर्मा ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और खाद के लिए लंबी कतारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि किसान इन समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में किसान सत्ता परिवर्तन में भूमिका निभाएंगे।

अखिलेश कटियार ने भी किसानों की आर्थिक स्थिति का मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांवों में किसान अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने किसानों और नौजवानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए।

पीडीए समागम में एकजुटता का संदेश

समागम में मौजूद पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कबीरा समाज समेत विभिन्न वर्गों के लोगों की मौजूदगी रही।

पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह राना, अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, विधानसभा सचिव गोपीनाथ वर्मा, राजेश पटेल, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, परमजीत गौर, शिवकुमार यादव, गयादीन यादव, डब्बू तिवारी, प्रधान जयनगरा मनोज वर्मा, कृष्णा वर्मा, राम शंकर वर्मा, कन्हैया लाल वर्मा, प्रधान ताहीरपुर पप्पू, जिलेदार अशोक वर्मा, विजयपाल वर्मा, तेज बहादुर वर्मा, रमेश वर्मा, राधेश्याम वर्मा, रामजतन वर्मा, हरिश्चंद्र वर्मा, सुरेश वर्मा, विजय वर्मा, रघुनाथ वर्मा, अजीत वर्मा, निर्मल वर्मा और करमजीत वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply