• Fri. Aug 28th, 2026

बल्लभा इण्टर कॉलेज वृक्षारोपण का हुआ आयोजन

अयोध्या। जनपद की सोहावल तहसील सुदूर ग्रामीण में स्थित प्रतिष्ठित संस्था जहाँ परम्पराये सींची जाती हैं, संस्कृति पाली जाती है, स्नेह के बीज बोये जाते हैं, ममत्व के अंकुर उगते हैं, संस्कार के फूल खिलते हैं तथा सफलता के फल लगते हैं ऐसा शिक्षा का स्तम्भ श्रीराम बल्लभा भगवन्त बिद्यापीठ इंटर कॉलेज ड्योढ़ी अयोध्या में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कर्यक्रम में 65 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा संचालित 5 कंपनी एनसीसी में उत्तर प्रदेश शासन एवं एनसीसी निदेशालय के आदेश के अनुपालन में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

5 कंपनी एनसीसी कैडेट्सों ने किया वृक्षारोपण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रामकृष्ण पाण्डेय ने पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, 5 कंपनी एनसीसी के कैडेटों ने इस कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, एनसीसी कैडेटों के द्वारा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधिय पौधों को रोपित किया गया। जिसमें नीम, पीपल, बरगद, आम, जामुन, आंवला इत्यादि पौधों का रोपण प्रत्येक एनसीसी कैडेटो ने किया।

बल्लभा इण्टर कॉलेज में हुआ वृक्षारोपण

प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में सभी एनसीसी कैडेटों एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं उनसे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया, वृक्षारोपण का कार्यक्रम फाइव कंपनी एनसीसी के कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट राकेश कुमार मौर्य के निर्देशन में किया गया।

लेफ्टिनेंट राकेश कुमार मौर्य ने सभी एनसीसी कैडेटों एवं छात्र छात्राओं तथा उपस्थित सम्मानित जनों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल के लिए शपथ दिलाया इस अवसर पर 65 यूपी बटालियन एनसीसी अयोध्या से सूबेदार अजय भट्चन एवं हवलदार बुल बहादुर छेत्री और विद्यापीठ के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में 5 कंपनी के सीनियर कैडेट लवकुश यादव, विश्वामित्र गौड, विशेष मौर्य, प्रदीप कुमार, मोहम्मद सोहराब, मोहम्मद परवेज, अंडर ऑफिसर नंदिनी एवं ज्योति आदि ने पूरे लगन एवं निष्ठा के साथ अपना योगदान दिया।

Leave a Reply