कानपुर। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर कानपुर में गुरुवार सुबह एक निजी प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा गंगा बैराज के पास नत्थापुरवा गांव में हुआ, जहां उड़ान के दौरान विमान अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है।
https://x.com/Sachingupta/status/2092868101692129331
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद विमान में सवार पायलट और सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के साथ हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
उड़ान के दौरान खेत में गिरा विमान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण विमान ने उड़ान भरी थी और इसी दौरान गंगा बैराज के आसपास हादसे का शिकार हो गया। विमान नत्थापुरवा गांव के पास खेत में गिरा। दुर्घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल दोनों पायलटों की मौत और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस और संबंधित टीमें मौके पर मौजूद हैं। विमान किस प्रशिक्षण संस्थान से जुड़ा था और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।