• Fri. Aug 21st, 2026

पचपदरा से भाजपा प्रत्याशी अरुण चौधरी को मिल रहा भारी जनसमर्थन

बाडमेर (ब्यूरो)। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जैसे जैसे वोट की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही सभी पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार जोरो शोरो से शुरू कर दिया है इसी चुनावी समर में पचपदरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अरुण चौधरी का जनाधार दिनों दिन बढ़ता दिखाई दे रहा है। अरुण चौधरी ने आज बालोतरा में घर-घर जा कर लोगो से वोट मांगे साथ ही हेमपुरा,उमरलाई,भांडियावास,मालियों की ढाणी, नेवाई,रेवाड़ा जेतमाल,रेवाड़ा मैय्या,रेवाड़ा नयापुरा,गोपडी, मूंगड़ा दर्जनभर गांवों में चुनावी दौरा कर लोगो से वोट की अपील की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए।

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है राजस्थान में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है वोटर सोच समझ कर अपने वोट का प्रयोग करे, उन्हों ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर चुनावी जनसभाओं में की भाजपा के पक्ष में वोट की अपील   

डबल इंजन की सरकार काम करेगी देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने पर विकास कार्यो की तेजी होगी, भाजपा प्रत्याशी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता व हजारों कार्यकर्ता भी चुनावी जनसभाओं में साथ थे।

Leave a Reply