• Mon. Oct 12th, 2026

भाजपा नेता मनोज जायसवाल 75वां गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

मीरजापुर। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने 75वे गणतंत्र दिवस पर महेश भट्टाचार्य इंटर कॉलेज अकोढी में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान गाकर 75वा गणतंत्र दिवस मनाया।देश के आज़ादी में शहीद हुये क्रान्तिकारियो के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके बलिदान को भी याद किया।उन्होंने कहा की देशवासी 75वा गणतन्त्र दिवस मना रहे है।और हमारा देश,दुनिया का सबसे आबादी वाला लोकत्रांतिक देश है।जहाँ सरकार भारत के संविधान के अनुसार संवैधानिक तरीके से चलती है।पूरे विश्व में भारत अपने स्वतंत्र लोकतंत्र के लिए जाना जाता हैं।सभी लोग संविधान से चलते है,देश के सभी लोगो को बराबर का हक प्राप्त है।मुझे पूर्ण विस्वास है आने वाले समय मे भारत पूरे विश्व मे अपना परचम लहरायेगा।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष माता बदल सिंह,विद्यालय प्रबंधक लोलारक सिंह ग्राम प्रधान सतीश तिवारी,विद्यालय के उपाध्यक्ष कौशल तिवारी एडवोकेट,पूर्व प्रधानाचार्य गिरजा शंकर सिंह,सरवन सिंह,वर्तमान प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, प्रीतम केशरवानी,तीरथ राज सिंह,राजेंद्र पांडेय,नागेंद्र पांडेय,सरबजीत शुक्ला आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन रवि प्रकाश सिंह ने किया।

Leave a Reply