• Mon. Oct 12th, 2026

शस्त्रपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता मनोज जायसवाल

ByJyoti Nishad

Oct 24, 2023

मीरजापुर। विजयादशमी के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में भाजपा नेता मनोज जायसवाल भी शामिल।हुए।जहा उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती के साथ शस्त्र पूजन भी किया।भारत मे सदियों से विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा चली आ रही है।इसी परंपरा को जीवित रखते हुये समाज के लोगो प्रेरित करने की मंशा से विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का आयोजन करता चला आ रहा है।

इस मौके पर भाजपा नेता ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य,अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हर वर्ष विजयदशमी पर शस्त्रपूजन किया जाता है।जिससे युवा वर्ग इस त्योहार का महत्व समझ सके।भारत में हर जगह रावण का दहन कर सत्य की जीत का यह त्योहार मनाया जाता है।इस अवसर पर विद्या भूषण दुबे ,पंकज टंडन, लाल जी बम, पवन उमर,अशोक सिंह ,सुबर्तो ,प्रीतम केशेरवानी, बाबूराम गुप्ता , आदि मौजूद, थे।

Leave a Reply