अयोध्या। आगामी 21 सितम्बर को अयोध्या में पूरे देश के रक्तदाता जुटेंगे और प्रभू राम जी की जन्मभूमि अयोध्या में ब्लड डोनेट कर प्रभु राम के चरणों में ब्लड अर्पित करेंगे जिससे अयोध्या धाम में खून की कमी से किसी मरीज या श्रद्धालु की मौत न हो।
उक्त संबंध में राम कृष्ण सेवा फाउन्डेशन के पदाधिकारी व सदस्यों की एक तैयारी बैठक जिले के आभा होटल के सभागार में समाजसेवी उत्तम बंसल जी के अध्यक्षता में किया गया।
संस्था अध्यक्ष आकाश गुप्त ने कहा कि लोग जानकारी के अभाव में ब्लड डोनेट नही करते जबकि प्रतिदिन हजारों लोगों की मौत खून की कमी के कारण होता है। युवा रक्तदान के लिए जागरूक हो सकें इसके लिए देश के सभी राज्य और उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के रक्तदान से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी २१ सितम्बर को किया गया है और इसी दिन राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसमें में देश के हर हिस्से के लोग रक्तदान करेंगे, और इस मौके पर देश के 201 रक्तदाताओं और समाजसेवियों को राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित भी किया जायेगा जिससे युवा वर्ग उनसे प्रेरणा ले सकें।
संस्था संरक्षक राजेश चौबे जी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल व उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक को और विशिष्ट अतिथि के लिए सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद जी के पुत्र व ओलंपियन अशोक कुमार ध्यानचंद, ओलंपियन सुजीत कुमार, विश्व विख्यात पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा, पद्मश्री मो शरीफ सहित देश की बड़ी हस्तियो को आमंत्रित किया जायेगा।
आयोजन सचिन प्रतीक कुमार वैश्य ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए पूरे देश से आन लाइन आवेदन लिया जा रहा है जिनका चयन ५ सदस्यीय समिति द्वारा किया जायेगा। चयन समिति में वाराणसी से प्रदीप इसरानी, बलरमपुर से आलोक अग्रवाल और मुम्बई से मिन्हाज सुगरा शामिल है।
बैठक में शिक्षाविद व देहदानी अमर नाथ तिवारी, उद्यमी प्रतीक भज्जा, समाजसेविका रत्ना जायसवाल,समाजसेवी शैलेंद्र तिवारी, वृद्धा आश्रम से जुड़े अमरेश चन्द मिश्र, उपाध्यक्ष इंद्रप्रीत सिंह वेदी और आकाश सिंह, महासचिव विजय वर्मा,सचिव शशि रावत, लोकगीतकार राजकुमार शर्मा सदस्य अंशिका सिंह ने उक्त आयोजन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किया।