मीरजापुर। डीएम प्रियंका निरंजन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा मां विन्ध्याचल, काली खोह,अष्टभुजा मन्दिर परिक्षेत्र में भिक्षा वृत्ति में संलिप्त महिलाओं एवं बच्चों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं यथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना ,कन्या सुमंगला, स्पांसरशिप योजना,वृद्धाश्रम इत्यादि से जोड़ने हेतु अभियान चलाया चलाया जा रहा है।यह अभियान पुरे नवरात्रि चलेगा।इसके लिए महिला कल्याण विभाग व पुलिस विभाग से एस जे पी यू की टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है।
भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिलाओं व बच्चों को योजनाओं से जोड़ने हेतु अभियान