• Fri. Aug 21st, 2026

मुख्यमंत्री ने किया यलो जोन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यलो जोन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री को बताया गया कि यहां आईटीएमएस से 22 जंक्शन जुड़े हैं। स्पेशल डीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सुरक्षा सम्बंधी जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा संचालित 3 कंट्रोल रूम के सम्बंध में जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था एलो जोन रेड जोन तथा अन्य कार्यवाहियों की जानकारी दी। सीएम ने आईटीएमएस से जुड़ी व्यवस्था में तेजी से सुधार के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने किया सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों से सम्बंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सर्किट हाउस में सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री अयोध्या कैम्पेन के अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों से सम्बंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी के अवलोकन करते हुए अयोध्या में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बंद करने के प्रति जन जागरूकता का आह्वान किया। इस अवसर पर वन मंत्री अरुण सक्सेना उपस्थित थे।

Leave a Reply