• Sat. Aug 22nd, 2026

मुख्य सचिव ने मखौड़ाधाम पर किया पूजन– अर्चन

बस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मखौड़ा धाम पहुंचकर मंदिर में दर्शन किया, आरती किया तथा राम अवतरण कॉरिडोर प्रोजेक्ट का रिपोर्ट देखा। मखौड़ा धाम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शाहिद अहमद ने मंदिर के विकास के संबंध में पूरी जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि यहां पर जन सुविधा विकसित की गई हैं, पेयजल तथा शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।

आने वाले समय में विश्रामालय तथा प्रेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मखौड़ा धाम की चारों दिशाओं में श्रीराम, भरत, लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न के नाम पर चार द्वार बनाएंगे। मखौड़ा धाम 84 कोसी परिक्रमा का प्रारंभिक स्थल है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां भी पर्यटकों का आना बढ़ गया है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सिंह, मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, सीडीओ जयदेव सीएस, ब्लॉक प्रमुख के. के. सिंह, मंदिर के पुजारी सूरज दास, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परशुरामपुर श्रीश पांडेय,बीडीओ परशुरामपुर विनोद कुमार सिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूदौली शाहिद अहमद, एसडीएम भानपुर शत्रुहन पाठक, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, डॉक्टर अमित श्रीवास्तव,डॉक्टर भास्कर यादव, अनंतकृष्ण पाण्डेय, संजय उपाध्याय, प्रधान रक्षाराम वर्मा, प्रधान राजेश यादव, प्रधान सुनील जयसवाल, प्रधान एजाज अहमद, एडीओ पंचायत राम सुरेश यादव,प्रधान राजेश यादव, बुद्धि सागर,साहब पाठक,अरविन्द सिंह, नायक तहसीलदार ऋषभ सिंह और थाना अध्यक्ष अपने मय फोर्स के साथ तैनात रहे।

Leave a Reply