• Tue. Aug 25th, 2026

दीपोत्सव 2023 : रामायण के सातों अध्यायों पर आधारित झांकियां निकलेगा पर्यटन विभाग

ByJyoti Nishad

Nov 2, 2023

अयोध्या।श्रीराम की नगरी में सातवें दीपोत्सव को लेकर सरकारी विभाग अपनी-अपनी ओर से अलग-अलग तैयारी करने में लगे हैं। पर्यटन विभाग भी सातवें दीपोत्सव को एक नए कीर्तिमान के रूप में स्थापित करने के लिए अपने ढंग से तैयारी कर रहा है। दीपोत्सव में पर्यटन विभाग की ओर से झांकियां निकाली जाएंगी जाएगी, जो रामायण के सातों अध्यायों (कांड) पर आधारित होंगी। इसके अलावा पंचकोसी,14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित मठ मंदिरों व सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग सात लाख दिए जलाएगा।

पर्यटन विभाग की ओर से निकाली जाएंगी कुल आठ झांकियां

पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर कुल आठ झांकियां निकाली जाएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि तुलसीकृत राम चरित मानस के सात अध्याय बाल काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, सुन्दर काण्ड, किष्किंधा काण्ड, लंका काण्ड व उत्तर काण्ड पर आधारित सात झांकियां होंगी, इसके अलावा एक राम रथ की झांकी निकाली जाएगी। ये झांकियां साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नया घाट तक जाएंगी। झांकियों को सजाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

दीपोत्सव पर सात लाख दीपक जलाएगा पर्यटन विभाग

दीपोत्सव में 24 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग सात लाख दीपक जलाकर सहयोग करेगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया अयोध्या की पंचकोसी, 14 कोसी व 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थापित सभी मठ मंदिरों एवं सामाजिक स्थलों पर पर्यटन विभाग की ओर से दीपोत्सव पर दिए जलाने की व्यवस्था की जा रही है। योगी सरकार इस बार का दीपोत्सव एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस कीर्तिमान को पूरा करने के लिए पर्यटन विभाग भी पूरी ताकत लगा रहा है।

Leave a Reply