दिल्ली। कृष्णा नगर (पूर्वी दिल्ली)/मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के सौजन्य से शहादरा जिले के कृष्णा नगर विधान सभा अंतर्गत सफेदा झुग्गी बस्ती में घर घर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। वन्दे मातरम् और भारत माता की जयघोष के बीच सैकड़ों लोगों ने जन भागीदारी की।

आजादी के अमृत वर्ष में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उद्घोषित अभियान का लोगों ने जगह जगह स्वागत किया और राष्ट्रीयता और देश भक्ति के वातावरण में पूर्वान्चल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी जी ने कहा कि ये भारत कोई मिट्टी का टुकड़ा नहीं है बल्कि एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है भारत के हर बस्ती, हर गांव में देश भक्ति का इतिहास छुपा हुआ है आज आजादी के अमृत काल में हमें उन छुपे हुए इतिहास को नई पीढी के सामने लाना होगा। इस अवसर पर एक शोभायात्रा भी निकाली गई।

स्थानीय भाजपा पार्षद संदीप कपूर जी ने कहा कि आज भारत दुनिया में शक्ति शाली देश के रूप में जाना जा रहा है ये हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान से संभव हो सका है वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों को हमें मिल जुलकर जवाब देना होगा। इस अयोजन में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आम जनता ने भागीदारी की। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुशविंद्रा जी ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।