• Fri. Aug 21st, 2026

नारायण सेवा संस्थान लखनऊ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक।

ByJyoti Nishad

Sep 26, 2023

लखनऊ। नारायण सेवा संस्थान लखनऊ देवा रोड बरेठी बाराबंकी द्वारा आयोजित भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उ० प्र० सरकार, कार्यक्रम अध्यक्ष क्षेत्रीय बौधिक प्रमुख पश्चिमी उ० प्र० रूपनारायण एवं संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण रहें।

उप मुख्यमंत्री के द्वारा भगवान लक्ष्मी नारायण मूर्ति की पूजा पाठ की गयी और संस्थान के नव निर्मित मन्दिर में मन्त्रोचार के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण की मूर्ति स्थापित की गयी। संस्थापक अध्यक्ष प्रभु नारायण ने कहा कि यशश्वी उप मुख्यमंत्री का यश ऐसे ही देश में बढ़ता रहे यही शुभकामना है और कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा, कि संस्थान अपने सेवा कार्य में शतत लगा हुआ है, जिसका परिणाम आप सभी के सामने है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत तीन वर्ष पूर्व संस्थान की स्थापना की गयी और इस संस्थान के भूमि पूजन कार्यक्रम में भी मुझे रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। एक नन्हा सा पौधा आज वट वृक्ष के रूप में छेत्र वासियों को रोजगार रूपी छाँव प्रदान कर रहा है और अब तो लक्ष्मी नारायण भी स्थापित हो गए हैं, अब क्षेत्र वासियों को कोई भी कमी नहीं होगी माँ लक्ष्मी सभी को धन धान्य से सम्पन करेंगी। भविष्य में हम सभी के अभिभावक प्रभु नारायण बाबू जी जैसा निर्देशित करेंगे वैसा मैं संस्थान के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हूँ और मैं अपने आपको इस परिवार का सदस्य पाकर गौरवान्वित महशुस करता हूँ। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक दुबे ने एवं संस्थान की प्रस्तावना प्रबंध न्यासी रजनीश कुमार ने प्रस्तुत की।

ग्रामीण क्षेत्रों से 1000 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम समापन पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, शिवेश द्विवेदी, अनिल बंसल, हरेराम यादव, मुकुल अवस्थी, अमित बरनवाल, गगन शर्मा, राजीव त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, धर्मेंद्र सोनी, नितीश वर्मा, के डी चौधरी, कुमार संभव, अमित श्रीवास्तव, आर पी सिंह आदि लोगों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply