विकास तिवारी
मिर्जापुर। नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी के आये जिले में दो माह व्यतीत हो चुका है अब उनकी पहली प्राथमिकता के तहत जिले के फर्जी चल रहे चिकित्सालयों को सील कर जनपद को फर्जी चिकित्सालयों से मुक्त करेगे। इस आशय की जानकारी खुद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सीएल वर्मा ने दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में जब से पदभार संभाला तभी से लोगो द्वारा लगातार बताया जा रहा था कि जिले में तमाम चिकित्सालय बिना कागजात के चलाये जा रहे है और मनमाने पैसो की वसूली मरीजों से कर रहे है। उनमें कुछ मामले पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 पी0डी0 गुप्ता के समय से लम्बित बताये जा रहे है। उसके बाद जांच के बाद चिकित्सालयों को नोटिस पिछले माह विभाग के द्वारा दिया गया है जिसमें कुछ लोगों ने अपने कागजात को आफिस से जमा किया लेकिन कुछ ने अनदेखी करने का काम किया है इससे यह साबित होता है कि उनको किसी का भी डर नही है लेकिन विभाग द्वारा चार सदस्यीय टीम का गठन कर लिया गया हैं।
टीम की ही देख रेख में समाजसेवी सुशील दुबे की शिकायत पर राजगढ़ स्थित लाइफ केयर चिकित्सालय, व मड़िहान के रूपक दुबे ने मुख्यमंत्री व विभाग से लिखित शिकायत को संज्ञान में लेने के बाद श्री साई हास्पिटल, हरिओम हास्पिटल कलवारी मड़िहान व अथर्व हास्पिटल धुरकर मैिड़हान इन चिकित्सालयों को शनिवार को गठित टीम के प्रभारी डॉक्टर मुकेश की देख रेख में सील कर दिये जाने के बाद इनके संचालको के खिलाफ विभाग द्वारा मुकदमा पंजीकृत कराकर जेल भेजने के साथ ही साथ क्षेत्र के लोगों को इन फर्जी चिकित्सालयों से मुक्त करा दिया जायेगा।