• Fri. Aug 21st, 2026

प्रभु नारायण द्विवेदी को जिला जज ने किया सम्मानित

ByJyoti Nishad

Oct 11, 2023

मीरजापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर द्वारा संचालित प्राविधिक स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनमोल पाल व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश बाबूलाल यादव के संरक्षण में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न पराविधिक स्वयं सेवक ने भाग लेते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण में माननीय न्यायाधीश द्वय द्वारा सभी पराविधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। कि आप जनपद के शोषित वंचित पीड़ित लोगों को प्राथमिक न्याय दिलाने हेतु हर संभव प्रयास करते हुए। न्याय दिलाने का कार्य करें जिससे हर व्यक्ति को न्याय मिल सके प्रशिक्षण के उपरांत पराविधिक स्वंय सेवकों को सम्मानित करते हुए।

जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अनमोल पाल द्वारा जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभु नारायण द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वह जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा यह आश्वासन दिया गया। कि आप शोषित वंचित पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने का काम पूरी ऊर्जा के साथ करे मैं हमेशा आपके साथ हूं बताते चलें कि। जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता प्रभु नारायण द्विवेदी पूर्व में सामाजिक कार्यों के लिए माननीय राज्यपाल राम नाइक द्वारा वर्ष 2018 में सम्मानित हो चुके हैं। श्री नारायण हमेशा शोषित वंचित गरीब की मदद करते रहते हैं प्राविधिक स्वंय सेवक के रूप में श्री नारायण का कार्य सराहनीय व प्रशंसनीय हैं।प्रभु नारायण द्विवेदी के यह सम्मान मिलने से जनपद के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हैं।‌ इस क्रम में शंभू नाथ सिंह पंकज श्रीवास्तव चन्द्रेश द्विवेदी बलिकरन यादव सुदर्शन द्विवेदी अरविंद कुमार गायक सोनू सिंह नृपेन्द्र दुबे अधिवक्ता शक्ति हर्षित श्रीवास्तव अगस्त मुनि उपाध्याय अजय श्रीवास्तव राजू शुक्ला आसिफ खान विकास दुबे आफताब आलम शशिकांत द्विवेदी आयुष सिंह आदि लोगों ने हर्ष जताया।

Leave a Reply