छावनी। प्रकृति संरक्षण के लिए अयोध्या से निकली चौरासी कोसी पद यात्रा बुधवार को छावनी के रामरेखा आश्रम पहुंची। यात्रा की अगुवाई कर रही सवेरा पारिवार ने पक्षी, जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया। यात्रा के संयोजक आचार्य शिवेंद्र महाराज ने बताया कि अयोध्या के चतुर्दिक चौरासी कोस में पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए यात्रा निकाली गई है। पक्षियों के लिए घोंसला वितरित कर यात्रा मार्ग पर पक्षियों के संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है।
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर जल संरक्षण, वृक्षारोपण व प्रकृति संरक्षण के लिए अभियान के तहत निकाली गई है। रामरेखा आश्रम पर बाबा दया शंकर दास ने लोगों का स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर रीवा, सिकंदरपुर, रायपुर, मखौड़ा धाम, नगरा बदली, रामगढ़ आदि गांवों में संस्था के सदस्यों ने पक्षियों के लिए घोंसला वितरित कर वृक्ष लगाने व जल संरक्षण के नुक्कड़ सभा कर टिप्स लोगों को दिए। छावनी के पं० परमेश्वर मिश्र यूनिक इण्टर कालेज ( रामरेखा ) अमोढ़ा विद्यालय में जल संरक्षण के लिए छात्रों को बताया जागरूक किया। छात्रों को कम से कम 10 वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ दिलाई कार्यक्रम का संचालन गिरजेश मिश्रा ने किया इस दौरान पद यात्रा में आचार्य शिवेंद्र जी महाराज संयोजक, पवन दास, जयराम मिश्रा, समाजसेवी गोपाल सोनी प्रिंस शास्त्री, दिवाकर सोनी सहित एक दर्जन से ज्यादा लोग पद यात्रा कर रहे हैं।