• Fri. Aug 21st, 2026

पियाजियो इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शोरूम का मण्डलायुक्त ने किया उद्धाटन 

ByJyoti Nishad

Oct 17, 2023

अयोध्या। वंशादि मोटर्स, सहादतगंज बाईपास रोड अयोध्या पर पियाजियो इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शोरूम का उद्घाटन मण्डलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा रिबन काट कर किया गया। इस अवसर पर उल्लेखनीय उपस्थिति पियाजियो कम्पनी के जोनल मैनेजर ओमकार प्रियदर्शी व जोनल मैनेजर सर्विस अखिलेश श्रीवास्तव के अतिरिक्त शहर के गढ़ामान्य व्यापारी, उद्योगपति, समाजसेवी एवं पत्रकारों की रही।

उल्लेखनीय सन्दर्भ निरंकार सिंह, अतुल सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह गांधी, शक्ति सिंह, सरदार जसवीर सिंह, विनोद शर्मा, श्यामपाल चोपड़ा, गिरधारी चावला, विनोद पटेल, सरदार हरजीत सिंह लवली, ब्लॉक प्रमुख बीकापुर शिव कुमार सिंह, पार्षद दीप कुमार, लवलेश सिंह, पुष्कर श्रीवास्तव, महन्त रामदास , विजय अग्रवाल सहित सैकण्डो गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इटली की मसहूर कम्पनी पियाजियो इलेक्ट्रिक कारगो व पेंसेजर सहित दो मॉडल में शोरूम में उपलब्ध है। वाहन की एक बार चार्ज करने पर चलने की क्षमता 150 किलोमीटर है। इसको 03 घण्टे में फुल चार्ज घरेलू बिजली कनेक्शन से ही किया जा सकता है। वंशादि मोटर्स के एमडी तरूण मित्तल व चन्द्रप्रकाश गुप्ता द्वारा सभी आगन्तुको का आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply