मुम्बई। शनिवार को बस्ती विकास फाउंडेशन के बैनर तले मुम्बई के कांदिवली पू्र्व के भाजपा जनसेवालय सर्राफ चौधरी नगर ठाकुर काम्प्लेक्स में दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान परदेश में रह रहे। जनपद के निवासियों के मध्य आपसे स्नेह सम्बन्ध व भाइचारा के लिए एक नया संदेश प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सुनील पांडेय के अलावा संजय जयसवाल, द्वरिका प्रसाद पाठक, गोविंद प्रसाद, इन्द्र भान मिश्र सहित लोग शामिल रहे।
