बस्ती। श्रावण मास मेला व कावड़ यात्रा को सुरक्षित व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कावड़ यात्रा के लिए निर्धारित रुट का लगातार भ्रमणशील होकर निरीक्षण किया जा रहा तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को अपने अपने ड्यूटी स्थल पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने के सख्त निर्देश दिये जा रहे है।
जिलाधिकारी बस्ती प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक कृष्ण गोपाल चौधरी द्वारा थाना नगर अंतर्गत फुटहिया पर आयोजित भण्डारे में कांवरियों को भोजन कराया गया तथा सभी से सुरक्षित व आपसी भाइ चारे के साथ यात्रा सम्पन्न करने की अपील की गयी।