• Sat. Aug 22nd, 2026

डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक

ByJyoti Nishad

Oct 20, 2023

बस्ती। जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने कलेक्टेªट सभागार में रू0 50 लाख से ऊपर निर्माणाधीन परियोजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक किया। बैठक उन्होने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया है कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को तेजी से पूर्ण कराये, धन के अभाव में कोई कार्य बाधित ना हो, आवश्यक हो तो शासन को पत्र प्रेषित किया जाय। उन्होने बैठक में पाया कि कई परियोजनाओं में पर्याप्त धन उपलब्ध होने के बाद भी निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नही है, जिस पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया तथा संबंधित को निर्देशित किया कि उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष शतप्रतिशत उपभोग करते हुए कार्यो में अपेक्षित प्रगति लायी जाय। जिला विद्यालय निरीक्षक को बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर उनका वेतन बाधित किया है। उन्होने जनपद में निर्माणाधीन कस्तूरबॉ गॉधी बालिका विद्यालयों का जॉच करके 15 दिवस के भीतर फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। बैठक में सीडीओ जयदेव सीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रमाशंकर दुबे, बीएसए अनूप कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी केशवलाल, संबंधित कार्यदायी संस्थाए तथा विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply