बस्ती। मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के तहत महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी कार्यक्रम के तहत जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर द्वारा महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया ।गुरुवार को जनपद बस्ती पुलिस के समस्त थानों पर गठित महिला पुलिस टीम/ शक्ति दीदी/ एंटी रोमियो टीम द्वारा नारी सुरक्षा व नारी सम्मान हेतु चलाये जा रहे “शक्ति दीदी अभियान” के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत बस स्टैंड/ बाजार/ सार्वजनिक स्थानों/ विद्यालयों के आस-पास एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो चेकिंग कर ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा/ बचाव के सम्बन्ध में निम्नांकित बिंदुओं यथा क्रमशः 1- गुड टच-बैड टच 2- नशा मुक्ति 3- साइबर अपराध 4- घरेलू हिंसा 5- शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं 6-उनकी सुरक्षा/ बचाव के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं व छात्राओं को शासन/ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही महिला सुरक्षा/ बचाव संबंधित योजनाओं व सेवाओं जैसे A-विमेन पावर लाइन-1090, B-महिला हेल्पलाइन-181, C-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, D-पुलिस आपातकालीन सेवा-112, E-चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, F-स्वास्थ्य सेवा-102, G-एम्बुलेंस सेवा-108 व उच्चाधिकारीगण के सी0यू0जी0 नम्बर के साथ अपने-अपने थाना के सी0यू0जी0 नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । समस्त थानों पर गठित महिला पुलिस टीम/ शक्ति दीदी/ एंटी रोमियो टीम द्वारा शक्ति दीदी कार्यक्रम के तहत उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/ शक्ति दीदी स्क्वाड टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/ बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए जोकि आप की बैटन को सार्वजनिक नहीं किया जाएगाएवं उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाते हुए उनके अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया एवं साथ ही साथ बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा/ सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायतों को सुनकर समय से उनका निस्तारण कराया जाता है। इसी क्रम में थाना छावनी पुलिस की एंटी रोमियो टीम द्वारा आज श्री बाल्मीकी इंटर कॉलेज विक्रमजोत का भ्रमण किया गया। जिसमें लगभग काफी मात्रा में छात्राएं अध्ययन करती हैं, को जागरूक करते हुए शासन की लाभकारी योजनाओ की जानकारी देते हुए विभिन्न हेल्पलाईन नं0 के उपयोग के बारे में व साईबर अपराध से बचने हेतु जानकारी दी गयी। इस दौरान एक छात्रा द्वारा पूछा गया कि यदि कोई व्यक्ति राह चलते आती जाती लड़कियों पर फब्तियां कसता है, या दुर्व्यहार करने की कोशिश करता है तो हमें इस स्थिति में क्या करना चाहिये? इस पर म0आ0 विभूति मिश्रा द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति राह चलते हुए फब्तियां कसता है, या आते जाते परेशान करता है, तो प्रथम अपने परिजनों को बताएं व महिला सुऱक्षा हेल्पलाइन नम्बर 1090 पर शिकायत दर्ज करें। इस हेल्पलाइन पर तत्काल सहायता मिलेगी। यदि 1090 पर सम्पर्क नहीं हो पाया, तो तत्काल 112 डायल करें अथवा थाने के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करें। इस सम्बन्ध में थाना छावनी द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझाने का प्रयास किया गया।इसी क्रम में थाना हर्रैया पुलिस द्वारा ग्राम थानाखास थाना हर्रैया में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम व बलिकाओं को खेलकूद/दौड़/कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित सभी बालिकाओं/छात्राओं और महिलाओं को सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए समझाया गया कि यदि घरेलू हिंसा जैसी कोई घटना या आसपास किसी द्वारा आते जाते परेशान किया जाता है, तो प्रथम अपने परिजनों को बताएं व महिला सुऱक्षा हेल्पलाइन नम्बर 1090 पर शिकायत दर्ज करें। इस हेल्पलाइन पर तत्काल सहायता मिलेगी। यदि 1090 पर सम्पर्क नहीं हो पाया, तो तत्काल 112 डायल करें अथवा थाने के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क करें।
महिला सशक्तिकरण शक्ति दीदी के तहत जनपद में किया गया जागरूक