• Sun. Oct 11th, 2026

सरकारी धन के गमन के मामले की आरोपी महिला गिरफ्तार

ByJyoti Nishad

Oct 20, 2023

बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस टीम व एसटीएफ लखनऊ पुलिस टीम द्वारा सरकारी धन के गबन मे नामजद मफरूर व पचीस हजार रूपये की पुरस्कार घोषित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया ।पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष वाल्टरगंज रामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम व एसटीएफ लखनऊ टीम के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 19/2023 धारा 409 भा0द0सं0 मे नामजद व मफरूर एवं 25,000 रूपये पुरस्कार घोषित अभियुक्ता विजय लक्ष्मी चौधरी पत्नी स्व राकेश चौधरी निवासिनी ग्राम पोखर भिटवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती साकिन उम्र करीब 47 वर्ष को मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती मकान अभियुक्ता के भाई राजमणि चौधरी के घर के बाहर से बुधवार को समय 16.45 बजे गिरफ्तार किया कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।

Leave a Reply