उमेश तिवारी
महराजगंज। लालबहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महाराजगंज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने डॉक्टर राम पांडे को महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण कराया। मालूम हो कि डॉक्टर पांडे इसके पूर्व में भी महाविद्यालय के प्राचार्य रह चुके हैं। यह पद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद पाण्डेय के त्यागपत्र देने से रिक्त हो गया था। जिस पर डॉक्टर राम पांडे की नियुक्ति की गई। डॉक्टर पांडे को प्राचार्य बनाए जाने पर महाविद्यालय के शिक्षकों प्रोफेसर किरन सिंह, डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा, डॉक्टर शिव प्रताप सिंह, डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी, डॉक्टर सौरभ सिंह परिहार ,श्री अजीत सिंह, श्री बृजेश वर्मा, डॉक्टर बाल गोविंद मौर्य, श्री फैजान अशरफ, डॉक्टर मनोज कुमार ,डॉक्टर प्रीति यादव ,डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद, श्री उमेश तिवारी, डॉक्टर अखिलेश मिश्रा, डॉक्टर उमाशंकर शुक्ल, डॉ अनिल उपाध्याय, डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ डीके चौबे ,डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा, भागीरथी भट्ट, दिनेश भट्ट, सहित सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने बधाई दिया है।

इससे पहले डॉक्टर राम पांडे को काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय में “साहित्यनुरागी सम्मान ” से सम्मानित किया गया था
बता दें कि नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय के हिंदी केन्द्रीय विभाग द्वारा डॉक्टर राम पांडे को हिंदी साहित्य, संस्कृत और राष्ट्र भाषा के संबर्द्धन तधा उन्नयन के लिए “साहित्यानुरागी सम्मान” से सम्मानित किया है। डॉक्टर पांडे को यह सम्मान उनके द्वारा हिंदी साहित्य में किए गए उल्लेखनीय कार्य के लिए दिया गया है।