• Fri. Aug 21st, 2026

मदरसा हक्कुल इस्लाम से निकला ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस

ByJyoti Nishad

Sep 28, 2023

बस्ती। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के जन्म दिवस अवसर पर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया लालगंज से निकाला गया। जुलूस में क्षेत्र के लोग और मदरसे के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

मदरसे से जुलूस निकल कर लालगंज गांव, बाजार होते हुए वापस मदरसे में जा कर सलाम पेश किया गया और देश तथा समाज मे अमन चैन की दुआ के साथ समापन हुआ। जुलूस में बच्चों ने नातिया कलाम पेश किया और इस्लामी नारों लगाए।

प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने नबी के जीवनी पर प्रकाश डाला। बताया कि नबी करीम सल्लल्लाहु अलैहेवासल्लम ने दुनिया को शांति का पैगाम दिया है, सबसे पहले दुनिया में महिलाओं को उनका हक हमारे नबी ने ही दिया था, उसके पहले लोग लड़कियों को जिंदा दफन कर दिया करते थे। हमे नबी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। देश मे अमन चैन रखना हमारी जिम्मेदारी है, हमे नबी ने एक साथ रहने मिलजुल कर रहने का संदेश दिया है, हमे लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रबंधक जमील अहमद, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद शकील, मोहम्मद एहसान, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद तुफैल, मोइनुद्दीन अहमद, अबुल वफ़ा, कारी सरवर, मोहम्मद वसीक, इमरान अली, मोहम्मद यासीन, कारी यूसुफ, मोहम्मद असगर, सेराज अहमद, बबलू, फहीम, इरशाद, इजहार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply