• Sat. Aug 22nd, 2026

कलेक्ट्रेट में निवर्तमान जिलाधिकारी को दी गई भावभीनी विदाई

बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित निवर्तमान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के जनपद मीरजापुर स्थानान्तरण होने के अवसर पर उनके द्वारा जिले में दिये गये अतुलनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने कहा कि जिलाधिकारी की पहचान उनके व्यक्तित्व एंव कर्तव्यनिष्ठा से ही जानी जाती है।

स्थानान्तरित जिलाधिकारी ने जो जिले के विकास में जो अपनी महती भूमिका निभाई है, उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के महत्वपूर्ण अंग राजस्व, कानून व्यवस्था एवं विकास है, यदि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था सुदृढ रहेगी, तो निश्चित ही जनसहयोग से विकास का रथ निरन्तर आगे बढता रहेगा।

निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्य व्यवहार की प्रशंसा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति , अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद ने कहा कि वह एक अच्छी व्यक्तित्व, नम्र एवं शान्त स्वभाव की जिलाधिकारी है।कार्यक्रम का संचालन एलबीसीअशोक कुमार मिश्रा ने की इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य राजस्व अधिकारी समस्त उप जिलाधिकारी, सूर्यलाल, जनप्रतिनिधि गण,पत्रकार उपस्थित रहें।

Leave a Reply