• Sat. Aug 22nd, 2026

ईंट भट्ठा बनाने के लिए मशीन से मिट्टी खुदाई की मिली छूट

ByJyoti Nishad

Oct 17, 2023

अयोध्या।उत्तर प्रदेश में संचालित ईंट भट्ठों की एक मात्र शीर्ष प्रतिनिधि संस्था उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति, लखनऊ के नेतृत्व में जनपद ईंट निर्माता समिति अयोध्या ने ईंट मिट्टी खुदाई में हस्तचालन शब्द हटाये जाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री के इस फैसले को एट निर्माता की हक में एक बड़ा कदम बताया है।

नगर के सिविल लाइन स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जनपद ईंट निर्माता समिति अयोध्या के चेयरमैन अतुल कुमार सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से ईंट मिट्टी खुदाई में प्रदेश के तमाम जनपदों में जिला प्रशासन, पुलिस, लेखपाल आदि के द्वारा भट्टे वालों का निरन्तर उत्पीड़न किया जा रहा था। जिसकी शिकायत जिला स्तर पर व मुख्यालय स्तर पर की गई। जिलों में हो रहे भट्ठे वालों के उत्पीड़न की शिकायत प्रदेश समिति के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गई थी। मुख्यमंत्री ने वित्तमंत्री सुरेश खन्ना को समस्या का समाधान निकालने के लिए निर्देशित किया। जिसमें 10 अक्टूबर, 2023 को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट में पास हो जाने के बाद ईंट मिट्टी खुदाई के नियमों में परिवर्तन कर मशीन से दो मीटर तक मिट्टी खुदाई करने की छूट दी गई है।यह निर्णय ईंट व्यवसाय में निरंतर घाटा खा रहे ईंट भट्ठा मालिकों के हक में एक बड़ा निर्णय है। महामंत्री सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि ईंट भट्टा स्वामियों को ईंट निर्माण के लिए मिट्टी की आवश्यकता होती है। जिसका जनपद के ईंट भट्ठा स्वामी सरकार को एडवांस विनियमन शुल्क के रूप में राजस्व भी जमा करते है। इसके बावजूद ईंट मिट्टी खुदाई के समय स्थानीय पुलिस, लेखपाल, आदि के द्वारा ट्रेक्टर ट्राली, डम्पर आदि को बन्द कर जनपद के भट्ठे वालों का उत्पीड़न किया जाता था। मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर ईंट मिट्टी खुदाई के नियमों में कुछ बदलाव कर दो मीटर तक मिट्टी खोदने की छूट देकर उत्पीड़न से मुक्ति दिलायी गई है। वार्ता में उत्तर प्रदेश ईंट निर्माता समिति के सहमंत्री संजय सावलानी ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रबल इच्छा शक्ति व कुशल नेतृत्व एवं वित्तमंत्री सुरेश खन्ना के प्रयास से ईंट मिट्टी खुदाई में भट्ठा स्वामी जे.सी.बी. मशीन का इस्तेमाल कर सकेगें। इसके लिए मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री सुरेश खन्ना बधाई के पात्र है। जिन्होंने प्रदेश में ईंट निर्माताओं के हो रहे उत्पीड़न को समाप्त कराया। जिला कोषाध्यक्ष नारायण दास ,जिला मीडिया प्रभारी योगेश केवलानी सहित ईंंट भट्ठा समिति अयोध्या के सदस्यों ने ने मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। वार्ता में समिति के पदाधिकारियों के अलावा सुरेश कुमार, चन्द्रमान मौर्या, सुनील तिवारी, रतन प्रकाश शर्मा, जगदीश सिंह, जितेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, बबलू सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply