• Fri. Aug 21st, 2026

डूबते सूरज को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

बस्ती। परसरामपुर पौराणिक स्थल मखौड़ा धाम के मनवर तट पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती महिलाओं जनसैलाब उमड़ा।

नहाए खाए बाद शुरू हुए इस पर्व पर महिलाओं ने आस्था के साथ बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया।गहरे पानी में खड़ी होकर भगवान भास्कर का ध्यान कर उन्हें अर्घ्य दिया। देर शाम मखौड़ा धाम के मनोरमा तट पर उमड़ी जनसैलाब छठी मैया के प्रति लोगों की आस्था का प्रत्यक्ष दर्शन करा रही थी।

आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में आईं महिलाओं ने छठी मैया से परिवार के मंगलकामनाओं का वर मांगा।

Leave a Reply