• Wed. Aug 26th, 2026

सहजनवा रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर – बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव का आज गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने किया शुभारंभ 

ByJyoti Nishad

Oct 8, 2023

गोरखपुर। यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल पर सहजनवा स्टेशन पर गाड़ी सं0 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव के शुभारम्भ के अवसर पर 08 अक्टूबर, 2023 को सहजनवा स्टेशन पर आयोजित समारोह में भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि सहजनवा स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्रीय जनता को काफी सुविधा होगी और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। सांसद रवि किशन शुक्ल ने कहा कि भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जिससे करोड़ों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का बहुमुखी विकास हो रहा है और यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा मिल रही है। सहजनवा स्टेशन पर ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस तथा पीपीगंज एवं कैम्पियरगंज स्टेशनों पर 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्वालियर से 08 अक्टूबर, 2023 से चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस सहजनवा स्टेशन पर 01.43 बजे पहुंचकर 01.45 बजे छूटेगी। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल, विधायक विपिन सिंह, पूर्व विधायक जी.एम. सिंह, जिला अध्यक्ष श्री युधिष्ठिर सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक/परिचालन विक्रम कुमार, स्टेशन निदेशक/गोरखपुर जे.पी. सिंह, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर प्रथम विनीत कुमार एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे। उक्त जानकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।

Leave a Reply