• Tue. Oct 6th, 2026

“बदला गंगा गीता” का उत्तरप्रदेश में भव्य प्रदर्शन, दर्शकों को भा रही एक्शन से भरपूर भोजपुरी फिल्म

गोरखपुर। भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी, अभिनेता प्रेम सिंह और रवि यादव अभिनीत बहुचर्चित फिल्म “बदला गंगा गीता” ने उत्तरप्रदेश के सिनेमाघरों में शानदार एंट्री की है। गोरखपुर के यूनाइटेड टॉकीज में इसका भव्य प्रदर्शन हुआ, जहां पहले ही दिन से दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। प्रोमिस पिक्चर्स 1997 के बैनर तले बनी इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन और लेखन दिलीप गुलाटी ने किया है, जो पहले भी कई सफल फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि “बदला गंगा गीता एक दमदार और संदेशप्रद एक्शन फिल्म है, जिसे यूपी, बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में भी जल्द ही रिलीज किया जाएगा।”

फिल्म की खासियतें

निर्मात्री: कोमल जी,निर्देशक व लेखक: दिलीप गुलाटी,गीत: दिल दिलीप,संगीत: अमन श्लोक,डीओपी: अनिल डांडा,मारधाड़: जय यादव,संपादन: योगेश पांडेय,कला निर्देशक: ऋषभ विश्वकर्मा,प्रोडक्शन: शैलेन्द्र पाण्डेय,एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर: कोमल गुलाटी।

कलाकारों की टुकड़ी

रानी चटर्जी, प्रेम सिंह, रवि यादव, मनोज द्विवेदी, जीतू शुक्ला, पप्पू यादव, अशोक साह, सागर पांडेय, रमज़ान, आशा चौहान, पूनम चोपड़ा, सुमित पांडेय, संजय सिंह समेत कई अनुभवी कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, संगीत और दमदार संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। “बदला गंगा गीता” उन दर्शकों के लिए खास है जो भोजपुरी सिनेमा में एक नया अनुभव चाहते हैं। आप सभी दर्शकों से अनुरोध है कि अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर इस फिल्म का आनंद लें और भोजपुरी सिनेमा को समर्थन दें।

Leave a Reply