अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के खिरौनी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में खिरौनी की नगर अध्यक्ष कान्ति रावत ने महिला जागरूकता चौपाल लगाया बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महिला सभा सरोज यादव ने कहा भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है महिलाओं को घर गृहस्थी चलाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है किसान,नौजवान परेशान है, इस डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ठीक नहीं है महिलाओं का सम्मान सपा में सुरक्षित है।
क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के शासनकाल में कन्या विद्या धन, पढ़े बेटियां बड़े बेटियां, साइकिल एवं लैपटॉप वितरण बेरोजगारी भत्ता, समाजवादी महिला पेंशन, गरीब महिलाओं को विवाह योजना, लोहिया आवास, एंबुलेंस योजना, मेट्रो आदि दर्जनों जनहित में कार्य किए गए हैं। जो आज भी ऐतिहासिक है। जिसे जनता आज भी याद कर रही है। लोकसभा चुनाव में जनता महंगाई बेरोजगारी गरीबी और बुनियादी मुद्दों पर वोट करेगी। प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता मन बना चुकी है भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश में सफाया होगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन बहुत मजबूत है। इंडिया गठबंधन के समर्थन में जनता है इंडिया जीतेगा। किसान, नौजवान, मध्यम वर्ग, महिलाएं, बुनकर और हर गरीब आदमी इंडिया गठबंधन के साथ खड़ा है।
हर गांव में नब्बे फीसदी से ज्यादा नौजवान बेरोजगार है। भाजपा ने नौजवानों और किसानों से झूठे वादे किए थे। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। उपाध्यक्ष विमल निषाद ने कहा की किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। खिरौनी पंचायत की अध्यक्ष रेशमा भारती ने कहा महंगाई बहुत तेजी से बढ़ी है। हर वर्ग परेशान है। महंगाई के कारण लोग गैस सिलेण्डर नहीं भरा पा रहे हैं। सांड़ और आवारा जानवरों से लोग परेशान हैं। बतौर मुख्य अतिथि महिलाओ को जागरूक करने का काम किया हमारे साथ प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव , खिरौनी नगर पंचायत चेयरमैन रेशमा भारती , जीतेंद्र रावत, दिनेश रावत ,जय सिंह रावत आदि लोग उपस्थित रहे।