गोसाईंगंज- अयोध्या। बृहस्पतिवार को बाबू गया प्रसाद कान्वेंट स्कूल समदा गोसाईगंज अयोध्या में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने किया। थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान सरकार द्वारा बहू-बेटियों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। इसलिए महिलाओं व बालिकाओं को कहीं भी अकेला महसूस नहीं करना चाहिए। उन्हें निडर होकर रहना चाहिए। कहा कि कहीं किसी महिला या छात्राओं को किसी व्यक्ति पर भी संदेहे होता है तो वह हेल्पलाइन नंबर 181, 1076, 112, 1098,102, 108 पर फोन कर सकती है। उनकी तत्काल मदद की जाएगी।
महिला उप निरीक्षक बीना पांडे ने बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के विद्यालयों, गांव/कस्बा क्षेत्रो में जाकर बालिकाओं/ महिलाओ को उनके विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महिला हेल्पलाइन-1090,181,1098, 102,108, यूपी-112 तथा थानों पर गठित महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए इसके साथ यह भी बताया गया कि पीड़ित महिला/बालिका इन नम्बरो पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं फोन करने वाली महिला/बालिका का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कृष्ण चंद्र मौर्य प्रधानाचार्य अनुपम मौर्या एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।