बस्ती। के अंतर्गत थाना कप्तानगंज वा दुबौलिया थाने का किया गया निरीक्षण एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देश के बाद जगह-जगह थानों का निरीक्षण होना हुआ शुरू जिसमे जनसेवा प्रार्थना पत्र निस्तारण सी प्लान व बीपीओ सिस्टम के क्रियान्वयन हेतु संबंधित समीक्षात्मक गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए।
बीपीओ पुलिस अधिकारी को अपडेट करने एवं थाने के रजिस्टर जिसमें आईजीआरएस प्लान सेट ऑर्डर बुक प्रार्थना पत्र फ्लाई सीट ऑपरेशन त्रिनेत्र ऑपरेशन दूरदर्शन यूपी 112 केपीआरसी वाहनों के रूट चार्ट चेकिंग एवं उनके किट के रखरखाव मंदिर मस्जिद लाउडस्पीकर अवैध टैक्सी स्टैंड गौ तस्करी आज रजिस्टर नंबर 8 रजिस्टर नंबर 4 चरित्र सत्यापन पासपोर्ट सत्यापन 107/ 116 सीआरपीसी के रजिस्टर के साथ आदि विषयों को लेकर चेकिंग किया गया।
साथ ही साथ बीपीओ पुरुष और महिला आरक्षीगण की मीटिंग भी ली गई मीटिंग के दौरान समस्त महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को शासन के द्वारा जारी निर्देश से भी अवगत कराया गया साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार से कोई अनियमितता है ना की जाए जिसमें प्रमुख सचिव गृह एवं डीजीपी के आदेश से अवगत कराया गया तथा बीट क्षेत्र में जाकर कार्य कैसे किया जाए।
उसको लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया तथा कैसे संवाद स्थापित करें और इसके बाद जीडी में वापसी कराइए जीडी की नकल ली गई और सबको भी इस संबंध में पूरी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई, उप निरीक्षक कुमार मंगलम ने बताया कि एडीजी जोन गोरखपुर के निर्देशन पर या निरीक्षण किया जा रहा हैं।
साथ ही बचे हुए संबंधित थानों पर लगातार निरीक्षण किया जाएगा साथ ही बताया कि थानों पर जो भी सुविधाएं है उसको पूर्ण रूप से संचालित किया जाए साथ ही आए हुए फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार न किया जाए वह समस्त फरियादियों से मित्रवत व्यवहार कर उनकी समस्या सुन निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया,जिसमें मुख्य रूप से जांच टीम मैं उपनिरीक्षक कुमार मंगलम रत्नेश शुक्ला हेड कांस्टेबल जितेंद्र पांडे रहे शामिल।