• Wed. Aug 26th, 2026

सघन मिशन इंद्रधनुष,अभियान का तीसरा चरण शुरू दो चरणों मे बच्चों व 25478 गर्भवती का हुआ टीकाकरण

ByJyoti Nishad

Oct 9, 2023

मिर्जापुर। सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5 के तीसरे चरण की शुरूआत 09 अक्टूबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संगमोहाल से अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ओझा ने किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाना है। इसी के तहत सोमवार को नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से कार्यक्रम की शुरूआत किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों व स्वास्थ्यकर्मियों को पत्र के माध्यम से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। जिले में 7 अगस्त से प्रथम चरण चला।इसके बाद दूसरा चरण 11 सितम्बर से एवं तीसरा और अंतिम चरण 09 अक्टूबर से चलाया गया।‌ इस अभियान के अंतर्गत लगभग 63487 बच्चोंव 25478 गर्भवती को टीकाकरण से आच्छादित किया गया। इसके लिए विभाग की ओर से 2126 स्थानों पर टीकाकरण की व्यवस्था किया गया है। इस अभियान में बच्चों को बीसीजीए एओपीबीए एपेंटावाइलेंट एएरोटावायरसए एआईपीबी और एमआरटी के लगाए जाएंगे। इसकेअलावा ओआरएस और जिंक टेबलेट का वितरण भी किया जाएगा।

वीसीसीएम मायाशंकर मिश्र के अनुसार सभी ब्लॉकों में जो बच्चे टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उनका चिन्हीकरण स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद कार्य योजना बनाकर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का संचालन किया जाएगा।

अपर शोध अधिकारी आर.के. राय ने बताया कि टीकाकरण अभियान से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में 24 व 25 एवं 26 जुलाई 2023 को सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है औरस्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिया गया है।जिन क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है और जो परिवार टीकाकरण से वंचित रह गए हैं उन परिवारों की काउंसलिंग भी की किया जा चुका है। कार्यक्रम के दौरान चाई संस्न्था के आशीष सिंह चन्दशेखर मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply