दिल्ली। इजरायल का दावा- उसने हमास की एयरफोर्स के हेड को मार गिराया। इजरायल और हमास के बीच जंग जारी। इजरायली सेना का दावा- उसने हमास की एयरफोर्स के हेड इस्साम अबू रुकबेह को मार गिराया है। इजरायली सेना के मुताबिक 7 अक्टूबर को इजरायल में पैराग्लाइडिंग से हमले के लिए रुकबेह ही जिम्मेदार था। इजरायली सेना ने बयान जारी कर कहा है कि वे गाजा में जमीनी हमलों को बढ़ा रहे हैं। हवाई हमलों के दौरान भी हमास के अंडरग्राउंड ठिकानों को खासतौर पर टारगेट किया जा रहा है। शुक्रवार रात को हमास के ऐसे 150 ठिकानों पर हमले हुए।
इजरायल हमास संघर्ष पर वोटिंग में भारत ने नहीं लिया हिस्सा
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया, जिसमें इजरायल-हमास संघर्ष में तत्काल मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान किया गया था। UN की जनरल एसेंबली में शुक्रवार रात 2 बजे इजरायल-हमास जंग रोकने का प्रस्ताव पास हुआ था। प्रस्ताव के पक्ष में 120 वोट पड़े, वहीं विपक्ष में 14 देशों ने वोटिंग की। भारत सहित 45 देशों ने वोट नहीं किया।