अयोध्या।धनतेरस समय/तारीख…हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं, इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं। जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब है? धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है? धनतेरस पर सोना खरीदने का सही समय क्या है?कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है।
धनतेरस पर गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगा।
धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने के लिए आपको 18 घंटे 05 मिनट तक का शुभ समय प्राप्त होगा।
धनतेरस से दिवाली के त्योहार का शुभारंभ होता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाते हैं, इसे धन त्रयोदशी भी कहते हैं। त्रयोदशी को प्रदोष व्रत भी रखा जाता है। धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी, आभूषण, मकान, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर माता लक्ष्मी और धन के अधिपति कुबेर की पूजा की जाती है, ताकि वर्ष भर धन का संकट न हो और आर्थिक स्थिति मजबूत हो। काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि इस साल धनतेरस कब है? धनतेरस पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त क्या है? धनतेरस पर सोना खरीदने का सही समय क्या है?
धनतेरस 2023 की सही तारीख क्या है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर हो रहा है। यह तिथि 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक मान्य है। ऐसे में प्रदोष काल 10 नवंबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर दिन शुक्रवार को है।
धनतेरस 2023 लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त
10 नवंबर को धनतेरस पर गणेश, कुबेर और लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से प्रारंभ होगा और यह मुहूर्त शाम 07 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस बार धनतेरस पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा। इस दिन ही यम दीपम भी होगा।
धनतेरस को प्रदोष काल शाम 05 बजकर 30 मिनट से शुरू हो रहा है, जो रात 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 05:47 बजे से शाम 07:43 बजे तक रहेगा।
धनतेरस 2023 पर सोना खरीदने का सही समय
धनतेरस वाले दिन सोना खरीदने के लिए आपको 18 घंटे 05 मिनट तक का शुभ समय प्राप्त होगा। धनतेरस को सोना खरीदने का समय दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से अगले दिन 11 नवंबर को सुबह 06 बजकर 40 मिनट तक है।