• Sat. Aug 22nd, 2026

कोतवाली पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम ने लूट कांड का किया खुलासा,दो गिरफ्तार गहने व नगदी बरामद

बस्ती। जिले में लूटपाट की घटना का कोतवाली पुलिस, स्वाट व एसओजी टीम ने कर दिया है। मामले के खुलासे में पता चला कि ड्राइवर ने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से लूट के 12 हजार दो सौ पचास रुपये और जेवरात बरामद किए गए हैं।बदमाशों में शामिल रामदेव ने बताया कि मैं पहले वकील साहब की गाड़ी चलता था।

वकील साहब की पत्नी चलने में असमर्थ रहती हैं तथा वकील साहब सुबह कचहरी चले जाते हैं और शाम को घर आते हैं। इस बात कि मुझे जानकारी थी इसलिए मौका देखकर हम लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया।अधिवक्ता के घर से लूटे गए 60 हजार रुपये के बारे में पूछने पर आरोपियों ने बताया कि मौके पर बस 20 हजार रुपये मिले हैं, बाकी खाने-पीने में खर्च कर दिए हैं।बता दें कि बीते 11सितम्बर को थाना कोतवाली पर सुरेन्द्र मोहन वर्मा पुत्र स्व हरीशचन्द्र वर्मा निवासी रौता थाना कोतवाली जनपद बस्ती द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया।

कि प्रार्थी वकालत करता है तथा आज समय करीब 10.30 बजे कचहरी चले जाने के बाद उनकी पत्नी घर पर अकेली थी कि समय करीब 02 बजे दिन में दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांध कर घर में घुस कर मेरी पत्नी के पेट में चाकू से वार किया तथा मुंह पे राड से मारकर घायल कर दिया तथा कान से बाली व पैर से बिछिया निकालकर पत्नी को बांधकर बाथरुम में बन्द कर घर के आलामारी व बक्सा से करीब 60,000 रुपये व जेवरात लेकर भाग गए। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मुकदमा संख्या 298/23 धारा 34,307,342,394 धारा 397,411,455 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर शुक्रवार को समय करीब 9.10 बजे थाना क्षेत्र के अमहट पुल के पास से गिरफ्तार कर, लूट के सामान व पैसे बरामद कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय प्रेषित किया गया।

पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 11/09/23 को रौता चौराहे के पास दोपहर में एक वकील जिनका नाम सुरेंद्र मोहन वर्मा है के घर में हम दोनों मिल कर लूट करने गए थे, वकील की पत्नी अकेली घर पर थीं उसने हमलोग का विरोध किया तो हम दोनो ने मिलकर उनकी पत्नी को सब्बल से मारे थे तथा बाथरूम में बंद करके घर में लूट किए थे जिनमे प्राप्त सामान को बेचने जा रहे रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।रामदेव से कड़ाई से पूछने पर कि तुम वकील का नाम कैसे जानते हो बता रहा है कि साहब मैं पहले वकील साहब की गाड़ी चलता था।

वकील साहब की पत्नी चलने में असमर्थ रहती हैं तथा वकील साहब सुबह कचहरी चले जाते हैं व शाम को घर आते हैं। इस बात कि मुझे जानकारी थी इसलिए मौका देखकर हम लोगों ने यह घटना कारित किया था । उक्त दोनों व्यक्तियों से और कड़ाई से मुकदमा वादी के घर से लूटे गए रूपये 60 हजार के बारे में पूछने पर दोनों व्यक्ति बता रहे हैं कि साहब वकील के घर से हम लोगों को लगभग बीस हजार मिले थे जिसमें से यह पैसा बचा है बाकी और हम लोग खाने पीने में खर्च कर दिए हैं।

गिरफ्तार/ बरामदगी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनय पाठक , एसओजी टीम प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह , प्रभारी स्वाट टीम उमाशंकर तिवारी, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकांत, प्रभारी चौकी गाँधीनगर राकेश मिश्र, प्रभारी चौकी रोडवेज राहुल गुप्ता कांस्टेबल मनीष यादव , गौरव कुमार , प्रभारी चौकी बड़ेबन शशिशेखर सिंह , प्रभारी चौकी रौता रमेश यादव ,हेड कांस्टेबल ज्वाला सिंह, आरक्षी अमरीश प्रजापति, आरक्षी मनीष यादव, आरक्षी गौरव, हेड कांस्टेबल अनंत यादव, आरक्षी साजिद जमाल, आरक्षी गजेंद्र प्रताप सिंह आरक्षी देवेंद्र निषाद सहित पुलिस कर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply