उमेश तिवारी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के तबादले किए गए हैं। यूपी की योगी सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई जिलाधिकारी और सीडीओ को इधर से उधर किया है। जिसमें महराजगंज में तैनात 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार का तबादला बाराबंकी जनपद में जिलाधिकारी पद पर किया गया है। वहीं मथुरा में नगर आयुक्त पद पर तैनात 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा को महराजगंज का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कई जिलों के जिलाधिकारी और सीडीओ के तबादले किए गए हैं। यूपी की योगी सरकार ने ताबड़तोड़ तबादले करते हुए कई जिलाधिकारी और सीडीओ को इधर से उधर किया है। 2013 बैच के आईएएस सत्येन्द्र कुमार को जहां महाराजगंज से हटाकर बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है वहीं नगर आयुक्त पद पर मथुरा में तैनात 2015 बैच के आईएएस अनुनय झा को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।
बलिया के सीडीओ प्रवीण वर्मा को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।2011 बैच के आईएएस रवीन्द्र कुमार -11 को झांसी के डीएम पद से हटाकर बरेली के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। 2013 बैच के अविनाश कुमार को बाराबंकी के डीएम पद से हटाकर झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है।