उमेश तिवारी
महराजगंज। आज मीडिया बड़े विश्वव्यापी उद्योग का रूप लें चुका है। कोई उद्योग बड़ा विश्वव्यापी होता है तो निश्चित ही उसके सरोकार और हित भी विश्वव्यापी हो जाते हैं। उसमें लगे उपग्रह, उच्च प्रद्यौगिकी इतने मंहगे हैं कि सामान्य आदमी के पहुंच के बाहर है। जिससे सूचनाएं एकतरफा हो जाती हैं यह कहना है जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के समाजशास्त्र विभाग के प्रो. शफीक अहमद का वह शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी.जी.कॉलेज आनन्दनगर, महराजगंज में समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित मीडिया और समाज विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीडिया हमारे समाज एवं संस्कृति में पूरी तरह से जड़ें जमा चुका है।
हम सभी मीडिया के अनेक स्वरूपों से जकड़े हुए हैं। मीडिया का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि अब हमारे मस्तिष्क को संतुलन बनाने कि आवश्यकता है। मीडिया भाषा और लोगों के बीच एक समन्वय का भी कार्य करता है। यह घर-परिवार के बच्चों को इस तरह प्रभावित कर रहा है कि बच्चों का मानसिक विकास भी अवरुद्ध हो रहा है। अतः हमें इसमें संतुलन स्थापित करने की जरुरत है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि मीडिया समाज को गुलाम बना रहा है और हम लोगों को इससे बचना चाहिए। प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि मीडिया का प्रभाव बड़े महानगरीय चमकते शहरों में एकाकी जीवन का एक प्रमुख आधार बनता जा रहा है। यह लोगों के अकेलेपन के बीच समन्वय का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्या की अधिष्ठाती मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मंच का संचालन डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. किरन सिंह, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. उमाशंकर शुक्ला, डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ सिंह परिहार, भागीरथी भट्ट (कार्यालय अधीक्षक), अजित सिंह, बृजेश वर्मा, डॉ. प्रीति यादव, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. बाल गोविन्द मौर्या, उमेश तिवारी, डॉ जितेंद्र प्रसाद, श्री फैजान अशरफ, डॉ. अनिल मिश्र, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. वी.के. मालवीय, डॉ. अर्चना दीक्षित, डॉ. महीप पाण्डेय, डॉ. वैभव मणि त्रिपाठी, डॉ. संजय पाण्डेय, मणीन्द्र तिवारी, देवी प्रसाद, डॉ. डी.के. चौबे, आशीष, दिनेश भट्ट, सौरभ भट्ट, राकेश, पलटू एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।