• Fri. Aug 21st, 2026

मिर्जापुर। जनहित में स्वास्थ्य सेवा को मद्देनजर रखते हुए तमाम लोगों को मदद और सहयोग पहुंचाने वाली सर्वम सेवा संस्था वाराणसी द्वारा विगत डेढ़ माह के अंदर दो चक्र में जनपद मिर्जापुर में टीबी रोग से प्रभावित 602 मरीजों को गोद लेने का सराहनीय कार्य किया जा चुका है, संस्था द्वारा मिर्जापुर में अपने स्तर से आयोजित कराए गए 28 सितंबर के 501 टीबी रोगी गोद कार्यक्रम में जनपद मिर्जापुर में पुनः 1100 टीबी रोगियों को शीघ्र गोद लेने की घोषणा भी की गई है, जो जनपद के टीबी रोगियों के मदद में एक बहुत बड़ा पहल होगा, सर्वम सेवा संस्था द्वारा ऐसे जनहित रूपी कार्यों को खुद से पूरा खर्च वहन करते हुए ऐसे तमाम समाज सेवी कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर मिर्जापुर से लेकर आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी किया जाता है।

ByJyoti Nishad

Oct 2, 2023

उपरोक्त सहयोगी क्रम में ही संस्था द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को जौनपुर जिले के विकासखंड जलालपुर स्थित टिकरीडिह गांव में हेल्थ मेगा कैंप का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के दौरान उपस्थित डॉक्टर टीम द्वारा नेत्र रोग, बाल रोग, ऑर्थो तथा महिला रोग आदि से प्रभावित तमाम समस्या ग्रस्त लोगों के बीच जांचोंप्रांत दवा तथा चश्मा आदि उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में संस्था संयोजन श्री संजय भट्टाचार्या एवं सचिव सूरज मौर्या के साथ साथ दीपक मौर्य, अखिलेश मौर्या, संजय शुक्ला, प्रभु पटेल, रवि प्रजापति, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply