• Fri. Aug 21st, 2026

झाड़ियों में मिली गायब दिलीप की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जूटी पुलिस

ByJyoti Nishad

Sep 27, 2023

महराजगंज जनपद के सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर राम जानकी मंदिर रोड निवासी 50 वर्षीय दिलीप विश्वकर्मा की आज मंगलवार देर दोपहर कई दिन पुरानी सड़ चुका शव बरामद हुआ है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर राम जानकी मंदिर रोड निवासी 50 वर्षीय दिलीप विश्वकर्मा वेल्डिंग का काम करत थे, लोगों के अनुसार शनिवार की दोपहर में दिलीप घर से निकले लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे जिस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी, नहीं मिलने पर सोमवार को परिजनों ने कोठीभार पुलिस को तहरीर देकर दिलीप की गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।आज मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे राम जानकी मंदिर के पीछे झाड़ियों में कुछ लड़के कबाड़ बीन रहे थे कि लड़कों ने झाड़ियों के बीच में लाश देखा, लाश के अधिकांश हिस्सों में कीड़े पड़े हुए थे, जिसकी पहचान दिलीप विश्वकर्मा के रूप में हुई।

सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष सुनीन राय, सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी मय हमराह पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोठीभार थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।

Leave a Reply