• Wed. Aug 26th, 2026

नवोदय की द्वितीय प्रदेश एलुमिनी मीट 8 अक्टूबर को

अयोध्या। उत्तर प्रदेश नवोदय एलुमिनी एसोशिएशन के तत्वावधान में आठ अक्टूबर को द्वितीय प्रदेश एलुमिनी मीट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक मंडल के डा रामचन्द्र व मुकेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रुप से बताया कि इसका उद्देश्य वर्ष 1993 से 2023 के मध्य नवोदय विद्यालयों से उत्तीर्ण पुरातन छात्रों के मध्य आपसी मेलजोल एवं नवोदय संस्कृति को जीवंत रखने पर जोर देना है।

पुरातन छात्रों के मध्य आपसी मेलजोल एवं नवोदय संस्कृति को जीवंत रखने पर जोर

पुरातन छात्रों के आपसी परिचय के साथ उनकी समाजिक, आर्थिक व चिकित्सीय जैसी दिक्कतों को दूर करने के साथ एक दूसरे की हर सम्भव मदद की जायेगी नवोदय विद्यालय में कार्यरत प्रचारगढ़ एवं सेवा नृत्य शिक्षकों स्टाफ का सम्मान कर विद्यालय के साथ आत्मीय संबंध को मजबूत करना एल्यूमिनी मीट में प्रति विभाग करने वाले पुरातन छात्रों के सामूहिक प्रयास से PAY BACK TO SOCIETY की भावना को जीवन कर रंग जाति भेद पद रहित समाज का निर्माण कर राष्ट्र प्रेम एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ करना।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नवोदय के 7 वर्ष के मधुर दोनों को याद करना विश्व व्यापी एवं राष्ट्रव्यापी एल्यूमिनी के प्रशंसनीय एवं उल्लेखनीय कार्यों उपलब्धियां के प्रेरणादायक पहलुओं पर चर्चा कर सबको प्रेरित करना। नवोदय विद्यालय अयोध्या के लगभग सभी पुरातन छात्रों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग किया है जिसकी जितनी इच्छा उसका उतना सहयोग प्रदेश के अन्य नवोदय पुरातन छात्रों विद्यालयों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग किया है शिक्षकों गुरुओं के आने जाने और ठहरने की व्यवस्था विभिन्न होटलों में की गई है बैठक में करीब 2 हजार लोग शामिल होंगे। मालूम हो कि इसके पूर्व 2022 में आगरा में प्रथम एलुमिनी का आयोजन हुआ था। तैयारी बैठक के अवसर पर हरेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदीप पटेल, आजाद सदक, राजबहादुर, राजेश कुमार, अमित गुप्ता, सौरभ श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, हरीश सिंह, धर्मपाल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply