• Thu. Aug 27th, 2026

नेपाल: लुंबिनी प्रदेश के गृहमंत्री संतोष पाण्डेय ने भैरहवा में किया रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन

उमेश तिवारी

महराजगंज। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी प्रदेश सरकार के गृहमंत्री संतोष पाण्डेय ने भैरहवा मेडिकल कालेज रोड पर एक रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेपाल सदियों से एक दार्शनिक, आध्यात्मिक और बेहद खूबसूरत पर्यटन का केंद्र माना जाता रहा है और आज भी भारत और विदेशों से घूमने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते रहते हैं। ऐसी स्थिति में मुझे पूरी उम्मीद है कि Jammy’s Bubble Tea रेस्टोरेंट अपने गुणवत्ता के आधार पर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हुए उन्हें बेहतर सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल महात्मा बुद्ध की धरती है। ऐसे में यहां आकर लोगों को अपार शांति और सद्भाव का वातावरण मिलता है। यही कारण है कि महात्मा बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी में भारतीय ही नहीं बल्कि श्रीलंका, म्यांमार, जापान, बैंकाक, थाईलैंड, भूटान, चीन, तिब्बत, कोरिया समेत कई अन्य देशों के पर्यटक भी यहां हर साल आते हैं और यहां आकर उन्हें अपार शांति का अनुभव होता है।

रेस्टोरेंट के उद्घाटन से पहले प्रोप्राइटर श्रीचंद गुप्ता ने बुके देकर तथा फूल माला पहनाकर गृहमंत्री संतोष पाण्डेय का भव्य स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत गृहमंत्री ने रेस्टोरेंट के प्रोप्राइटर श्रीचंद की हौसलाफजाई करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

उक्त कार्यक्रम में भैरहवा के प्रतिष्ठित होटल मौर्या के प्रबंधक राम बहादुर कोइरी, भैरहवा होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष किशोर जोशी, नरायन भंडारी,जया उपाध्याय, भैरहवा संगीत गुरूकुल के सदस्य सुमित थापा, बेलहिया गांव सभा अध्यक्ष पशुपति, संतोष, नाइन न्योपाने,भारत नेपाल मैत्री संघ के आजीवन सदस्य मनोज कुमार त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में, विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply